ई-जर्नल सेवाएं

सदस्यता प्राप्त ई-संसाधन सेवाओं की उपलब्धता:
डेसीडाक (रक्षा वैज्ञानिक सूचना एवं प्रलेखन केन्द्र), डीआरडीओ ई-संसाधन कंसोर्टियम के लिए नोडल एजेंसी है, जो डीआरडीओ प्रयोगशालाओं की ओर से ई-जर्नल, ई-पत्रिकाओं एवं अन्य डिजिटल संसाधनों की सदस्यता लेने, प्रबंधन, निगरानी करने तथा उनकी उपलब्धता के लिए उत्तरदायी है। डीआरडीओ ई-संसाधन कंसोर्टियम,डीआरडीओ के पुस्तकालयों के मध्य सदस्यता प्राप्त इलेक्ट्रॉनिक संसाधनों के साझा उपयोग हेतु एक केंद्रीकृत मंच प्रदान करता है। यह कंसोर्टियम सूचना संसाधनों के प्रभावी उपयोग को सक्षम बनाता है तथा डीआरडीओ के वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं एवं तकनीकी कार्मिकों को डीआरडीओ के समान मिशनों एवं उद्देश्यों की दिशा में कार्य करने हेतु आवश्यक शोध एवं तकनीकी सामग्री तक पहुँच उपलब्ध कराता है।
ओ एस ओ एस ई-जर्नल्स की उपलब्धता:
प्रधानमंत्री – वन नेशन वन सब्सक्रिप्शन (पी एम-ओ एस ओ एस) चरण-I पहल के अंतर्गत डीआरडीओ प्रयोगशालाओं को 32 प्रमुख अंतरराष्ट्रीय प्रकाशकों द्वारा उपलब्ध कराए गए 13,000+ ई-जर्नल्स तक पहुँच प्रदान की गई है।

  • ऑन-कैंपस पहुँच (IP आधारित):
    DRDO उपयोगकर्ता DRDO प्रयोगशाला/स्थापना परिसर के अंदर अधिकृत डीआरडीओ नेटवर्क के माध्यम से पी एम-ओ एस ओ एस पोर्टल पर उपलब्ध सदस्यता प्राप्त ई-जर्नल्स का उपयोग कर सकते हैं।
    पोर्टल: https://www.onos.gov.in/
  • ऑफ-कैंपस/रिमोट पहुँच (प्रमाणीकरण आधारित):
    डीआरडीओ प्रयोगशाला परिसर के बाहर से भी ई-संसाधनों तक पहुँच उपलब्ध कराने हेतु डीआरडीओ उपयोगकर्ताओं के लिए Shibboleth आधारित रिमोट एक्सेस सेवा सक्षम की गई है। इस सेवा के माध्यम से अधिकृत उपयोगकर्ता डीआरडीओ नेटवर्क के बाहर से भी पी एम-ओ एस ओ एस के अंतर्गत सदस्यता प्राप्त ई-जर्नल्स का दूरस्थ रूप से उपयोग कर सकते हैं।
    रिमोट एक्सेस पोर्टल: https://ejlsonos.in/

पहुँच संबंधी किसी भी समस्या के लिए कृपया संबंधित डीआरडीओ प्रयोगशाला/स्थापना के प्रमुख पुस्तकालयाध्यक्ष (Head Library) / TIC / TIRC से संपर्क करें।

 

ई-पत्रिकाओं के उचित उपयोग के लिए मानक संचालन प्रक्रिया

फॉर्म और मैनुअल प्रकार
मैनुअल्स
श्रेणी
ई-पत्रिका
क्र.सं विवरण प्रकार / आकार सामग्री का लिंक
1 ई-पत्रिकाओं के उचित उपयोग के लिए मानक संचालन प्रक्रिया 298.01 KB देखें

सम्पर्क करें

नामपदसम्पर्क नं
श्री सुधांशु भूषणवैज्ञानिक एफ एवं समूह प्रमुख2390 2411
श्री राजेश कुमार सिंहवैज्ञानिक एफ एवं विभाग प्रमुख2390 2512
ई- जर्नल समूह-2390 2511


ई-मेल: ejournal[dot]desidoc[at]gov[dot]in
 

filter icon
कोई परिणाम नहीं मिला।