पहिएदार सी बी आर एन वाहन
प्रौद्योगिकी क्लस्टर
आयुध एवं युद्ध अभियांत्रिकी
प्रयोगशाला
वाहन अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान
अत्याधुनिक सी बी आर एन उपकरणों से सुसज्जित 8x8 पहियों वाला सीबीआरएन टोही वाहन (आरवी) एक बड़े क्षेत्र में सीबीआरएन टोही की सुविधा प्रदान करता है। यह उच्च गतिशीलता वाला सीबीआरएन आरवी विशेष रूप से सीबीआरएन टोही भूमिका के लिए विकसित किया गया है और इस प्रकार, आवश्यकताओं के अनुरूप बेहतर प्रदर्शन करता है। 8x8 पहियों वाला वाहन प्लेटफॉर्म दूसरी पीढ़ी का स्वदेशी डिजाइन है, जिसमें भारतीय सेना द्वारा 8x8 पहियों वाले बख्तरबंद प्लेटफॉर्म (डब्ल्यू एच ए पी) के परीक्षणों के दौरान सुझाए गए उन्नत फीचर्स शामिल किए गए हैं।
