भारतीय नौसेना के लिए 3डी निगरानी रडार - रेवती
प्रौद्योगिकी क्लस्टर
इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार प्रणाली
प्रयोगशाला
इलेक्ट्रोनिक्स एवं रडार विकास स्थापना
भारतीय नौसेना के लिए 3डी निगरानी रडार एक जहाज पर स्थापित रडार है। इस रडार में डिजिटल रिसीवर और प्रोग्रामेबल सिग्नल प्रोसेसर है, जो उच्च रिज़ॉल्यूशन, सटीकता, त्वरित प्रतिक्रिया और सूचना उपलब्धता सुनिश्चित करता है। यह रडार 150 लक्ष्यों तक स्वचालित रूप से ट्रैक कर सकता है, जिसमें आई एफ एफ (एम के XI) एसोसिएशन के साथ ट्रैकिंग भी शामिल है। इसमें 6, 12 और 24 आरपीएम की तीन एंटीना रोटेशन दरें (ए आर आर) उपलब्ध हैं। इस रडार में ई सी सी एम की सुविधा भी है।
