पहिएदार बख्तरबंद प्लेटफार्म (डब्लयू एच ए पी) 8x8

पहिएदार बख्तरबंद प्लेटफार्म (डब्लयू एच ए पी) 8x8
प्रौद्योगिकी क्लस्टर
आयुध एवं युद्ध अभियांत्रिकी
प्रयोगशाला
वाहन अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान

डब्लयू एच ए पी 8x8 स्वदेशी रूप से डिजाइन और विकसित किया गया एक पहिएदार लड़ाकू वाहन है। इस प्लेटफॉर्म की डिजाइन फिलॉसफी विश्व के रुझान के अनुरूप है, जिसका उद्देश्य मॉड्यूलरिटी, स्केलेबिलिटी और री-   कॉन्फिगरेबिलिटी हासिल करना है ताकि इसे विभिन्न भूमिकाओं के लिए अनुकूलित किया जा सके। डब्लयू एच ए पी में उत्कृष्ट गतिशीलता, सुरक्षा और मारक क्षमता है। यह कीचड़/दलदली इलाकों में आसानी से चल सकता है। यह वाहन बारूदी सुरंग विस्फोटों को झेलने में सक्षम है। WhAP 8x8 के 7.62 मिमी/12.7 मिमी आर सी डब्लयू एस वेरिएंट, जैसे (i) इन्फैंट्री प्रोटेक्टेड मोबिलिटी व्हीकल और (ii) डब्लयू एच ए पी 8x8 का अर्धसैनिक वेरिएंट, भारतीय सेना और अर्धसैनिक बलों में शामिल किए जा चुके हैं।